कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रियजनों का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप अपने घर किसी नई गाड़ी को लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।