कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में सावधान रहने वाला है। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनों की सीख और सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ कामों में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कुछ चिंता सता सकती है, इसलिए आप किसी को धन उधार ना दें। गरीबों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी सरकारी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।