कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आप घर व बाहर कहीं भी कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें और पारिवारिक रिश्तों में सामान्यता बनाए रखें। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और आप अपनी परंपराओं को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप धार्मिक कार्य में भी बढ़- चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान आज किसी आवश्यक कार्य के कारण यात्रा पर जा सकती है।