कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप झगड़े और झंझटों से दूर रहने की कोशिश करें और किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उनकी बात पर अमल अवश्य करें। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।