कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कोई नुकसान होने की पूरी संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आप जीवनसाथी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह आपकी बातों को समझेंगे नहीं । कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आपने किसी संपत्ति का सौदा माता-पिता के पूछे बिना किया, तो उनसे आपको धोखा मिल सकता है।