कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। उनकी कुछ इच्छाओं की पूर्ति भी करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको एक सूची बनाकर आगे बढ़ना होगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने स्टेटस को मेंटेन करेंगे जिस कारण आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय कर सकते हैं। जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे,तो उन्हें किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसे उन्हें तुरंत ज्वाइन करना बेहतर रहेगा।