कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। यदि किसी नए कार्य में आपको विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करे क्योकि इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा, लेकिन आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से आपको हानि होने की पूरी संभावना है। संतान की नौकरी व विवाह आदि किसी मंगल कार्य के लिए प्रयास करेंगे, जिसमें सफल भी अवश्य रहेंगे। आपको कुछ जरूरी मुद्दों पर अपने माता-पिता से विचार विमर्श करना होगा, तभी आपके मन के बोझ को समाप्त हो पाएंगे।