कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको ऑफिस में कार्य करते समय अपना ध्यान काम पर लगाना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको अधिकारियों से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। आप कुछ दान के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन में यदि कोई कलह चल रहा थी, तो आज वह समाप्त होगी। आप जीवन साथी से किए हुए किसी वादे को पूरा करते नजर आएंगे।