जीवनसाथी के साथ कोई महत्वपूर्ण वादा या भविष्य की योजना बन सकती है। उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है और भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि के संकेत हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि का स्वामी शनि देव को माना जाता है। इस राशि के लोग अलग सोच रखने वाले, समाज के लिए कुछ अच्छा करने की भावना रखने वाले और स्वतंत्र विचारों के होते हैं। इन्हें नए विचारों को अपनाना और दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है। ये अपने ज्ञान और व्यवहार से लोगों के बीच खास पहचान बना लेते हैं। कंबल, नीले वस्त्र या तिल का दान करना लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज मेहनत आपकी सफलता की चाबी बनेगी। कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचारों का मतभेद भी संभव है। फिर भी उनकी सलाह को महत्व देना आपके हित में रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा या चिंता बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ कोई महत्वपूर्ण वादा या भविष्य की योजना बन सकती है। उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है और भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।