कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर निर्णय के लिए लेने के लिए रहेगा। आपको लोगों की बातों में आने से बचना होगा और आप महत्वपूर्ण बातों पर पूरा ध्यान दें। बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले हमेशा कामयाब रहते हैं। परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको परिजनों के साथ रिश्ते में मिठास बनाकर रखनी होगी। आप इधर-उधर लोगों की बातों में ना आए। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।