कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। आप साझेदारी में कोई काम करने से बचें। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपका जो रुका हुआ काम आपको समस्या दे रहा था, तो वह पूरा हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन के होने के योग बनते दिख रहे हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आपको मौसमी बीमारियों से बचने की आवश्यकता है।