कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आपको अपने कार्यों के प्रति जागरूक होना होगा,नहीं तो कोई आपको गुमराह कर सकता है। विदेशों से व्यापार करने वाले लोगों को कोई सूचना सुनने को मिलेगी,लेकिन आपके किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई नया उपहार लेकर आ सकते हैं।