कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी पुराने वाद विवाद के कारण परेशान रहेंगे, जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन कुछ विरोधी उनसे लड़ाई झगड़ा करा सकते हैं। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें और किसी अपरिचित व्यक्ति से बहुत ही सूझबूझ दिखा कर बातचीत करें।