कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कामों को पूरा करेंगे। यदि आपका कोई पारिवारिक मामला लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। दूसरों के मामले में आप बेवजह ना बोले। आप कारोबार में किसी से धन उधार ना लें। कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।