कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर को रेनोवेट भी कर सकते हैं, लेकिन यदि आपका कुछ धन डूबा हुआ था, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से अकस्मात कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी।