कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपने डेली रूटीन को बनाए रखना होगा और स्वास्थ्य समस्याओं में आप डील ना दें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती हैं। आप परिजनों की सलाह पर चलकर अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपने यदि कामों में लापरवाही दिखाई, तो आपके काम लटक सकते हैं। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर वाद विवाद में पड़ सकता है।