कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ मधुर संबंध रखने होंगे व व्यापार में भी आपके शत्रु आपके साथ विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई पारिवारिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी,तो आज आपको उससे निजात मिलती दिख रही है,लेकिन विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।