कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों की जिम्मेदारी को निभाना होगा और कामकाज के मामले में आज आप सबको सावधानी बरतनी होगी,लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे चुका पाना मुश्किल होगा। आप एक बजट बनाकर चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी परिवार के सदस्य से आज किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं,लेकिन आपको जिद व अहंकार दिखाने से बचना होगा।