कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई महत्वपूर्ण बात साझा ना करें। निजी मामलों में आप सावधानी बरतें। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख व कान खोलकर आगे बढ़ना होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको थोड़ी समस्या होगी और आपके अंदर प्रेम व स्नेह का भाव बना रहेगा, लेकिन किसी से तर्क वितर्क व बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसे रिश्तों में समस्या आ सकती है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में से किसी बात को लेकर कहासुनी में पड़ सकते हैं।