कुंभ राशि कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के लोगों को नीलम पहनना शुभ माना जाता है। ये लोग अलग सोच रखने वाले और नई चीजों को अपनाने में विश्वास रखते हैं। समाज के लिए कुछ अच्छा करने की भावना इनके अंदर रहती है। दोस्ती निभाने में आगे रहते हैं और अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। इनके लिए आसमानी और नीला रंग शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज बिजनेस में थोड़ा सतर्क रहने का दिन है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। पार्टनरशिप में भी धोखे की संभावना है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। सेहत को लेकर कुछ जरूरी जांच करानी पड़ सकती है। अगर घूमने का प्लान है तो माताजी की सलाह लेना आपके लिए शुभ रहेगा। सावधानी ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।