कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप अपने काम में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा और किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी की बातों पर भरोसा ना करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।