कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका किसी भूमि,वाहन और मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी और नौकर चाकरों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति में अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में भाइयों में कुछ तनातनी रहेगी,जो पारिवारिक कलह का कारण बनेगी। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या भी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।