कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कुछ नए इनकम के सोर्स भी मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे उनके खूब काम आएगा। आप यदि कहीं निवेश करने की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।