आपने उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड नहीं रहना है।
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ी सख्ती दिखाएं और संतान पढ़ाई-लिखाई के प्रति लापरवाही करेगी, जिसके कारण बाद में आपकी उसके लिए समस्या खड़ी होगी। आपने उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड नहीं रहना है।
विज्ञापन
शुभ रंग: सफेद
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।