कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी भूमि और भवन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप यदि किसी की सीख और सलाह पर चलेंगे, तो इससे परिवार का कोई दूसरा सदस्य नाराज हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सामूहिक कार्यों को आपको प्राथमिकता देनी होगी। आपके सहयोगी आपके खूब काम आएंगे। सभी का आपको पूरा साथ मिलेगा।