कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। संतान के करियर में तरक्की देकर आपको खुशी होगी, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी को लेकर घर से दूर जा सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं, जहां बहुत ही तोलमोल कर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई बात किसी को बुरी लगती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यदि वह आपसे नाराज हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।