कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी व लापरवाही में किसी भी कार्य को करना भारी पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें,क्योंकि किसी दुर्घटना का भय बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सावधान रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो लोग आपकी बातों का मजाक उड़ा सकते हैं। मित्रों व रिश्तेदारों का आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही थी,तो वह आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।