कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें, जिससे रुके हुए धन की आपको प्राप्ति हो सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने खर्चो को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
उपाय
- कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
- कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव भगवान शिव के उपासक हैं।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
- इसके अलावा शनिवार के दिन काले तिल, चमड़े के जूते, उड़द की दाल, छाते, और काले कंबल का दान कर सकते हैं।
March 2025 Vrat Tyohar List: होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक सभी प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
March Ekadashi 2025: मार्च में कब-कब है एकादशी? यहां देखें तिथि और महत्व
Pradosh Vrat: मार्च में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानें तिथि और महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।