कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आप अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले,नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर शंका बनी हुई है तो आप उसे दूर करके ही आगे बढ़े। आपकी संतान पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स में भी दाखिला ले सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। कोई बिज़नस डील आज फाइनल होते-होते रह सकती है।