Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके किसी भारी नुकसान को होने से बचा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी मतभेद से दूर रहने की आवश्यकता है और आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें।
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।