कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में यदि आपका अपने साथियों से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह दूर हो सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा, लेकिन आप किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।