कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कुछ सामाजिक योजनाओं को बल मिलेगा और आप प्रशासनिक गतिविधियों से भी जुड़ सकते हैं। आपके सुख साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,लेकिन आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है,उसमें आपको निपटारा करवाना होगा। आज आप प्रतिस्पर्धा बनाए रखें। यदि आप किसी काम में निसंकोच दिखाएंगे,तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। आपको कुछ नई उपलब्धियां आसानी से हासिल कर पाएंगे।