कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके उत्तरदायित्वों में वृद्धि लेकर आएगा। जिम्मेदारियां अधिक होने के कारण आप कुछ परेशान रह सकते हैं। वाहन व भूमि खरीदने की इच्छा के आज सुंदर योग बनते दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ खाली बैठने की जगह आप अपने रुके हुए कामों की ओर ध्यान लगाएं। आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई वस्तु किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप समाप्त करेंगे या संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन निवेश करने की योजना बनाएंगे।