कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने सभी कार्यों को जिम्मेदारी से करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं को फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपकी संतान की नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। रचनात्मक कार्य को भी आज आपको बल मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण कुछ असुविधा रहेगी।