कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप किसी कानूनी मामले में सोच समझ कर कोई बयान दे, नहीं तो आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कोई भी गुप्त जानकारी आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।