कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत व लगन से कम करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और आपके आर्थिक प्रयास तेज रहेंगे। आप राजनीति के कामों में भी हाथ आजमा सकते हैं और कर्म निष्ठा से काम करने पर आपका जोर रहेगा। व्यापार की कुछ योजना को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत रहेगी, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें और आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन यदि आपने अपने काम में लापरवाही दिखाई, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा।