कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके यश, धन और कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। शत्रु का दमन करके आप प्रबल होने की बात करेंगे। आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको बातों को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई नशे की लत है,तो आप उसे भी छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य की भी सुध लेनी होगी,तभी वह पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे,जिससे आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर देंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े तो आज उसे स्थगित कर दें।