कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अत्याधिक दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय ना करें और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें। कारोबार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।