कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायी रहने वाला है। आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। यदि किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की इच्छा आपके मन में थी, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अपने कुछ कमजोर विषयों पर अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने आस-पड़ोस में चल रहे, किसी वाद विवाद मे ना पड़ना बेहतर रहेगा।