कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने व्यवहार से आज अपने चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दूसरों के भावनाओं का सम्मान करें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी समझौते पर हस्ताक्षर बहुत ही सावधानी से करने होंगे।आपको जीवनसाथी से रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा और संतान की तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।