कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योंकि कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा,लेकिन जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं, उन्हें पार्टनर की बातों पर भरोसा सोच समझ कर करना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों ने यदि कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किसी कार्य को किया,तो वह उनसे गलत हो सकता है और उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको जीवनसाथी से कुछ निवेश संबंधी योजनाओं के बारे में विचार विमर्श करना होगा। माताजी से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।