कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा, क्योंकि ससुराल पक्ष से यदि आपने कोई धन संबंधित मदद मांगी थी, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, लेकिन फिर भी इसका असर आपके कामों पर नहीं पड़ेगा। इनकम में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी में यदि हाथ डालेंगे, तो उसमें कुछ विघन तो आएंगे, लेकिन फिर भी वह आपको मिल सकती है। माताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।