कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय को सावधानी से लेने की जरूरत है। यदि आज आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको जरूरी कागजातों को सावधानी से जांचना होगा। व्यवसाय में आज आपको छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है,लेकिन यदि समय पर सही निर्णय को नहीं लिया तो कोई भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने के कारण आप परेशान रहेंगे व भागदौड़ में लगे रहेंगे और जिसमें आपका धन भी व्यय होगा।