आपको बता दें, कुंभ राशि का स्वामी शनि है, जो कर्म, अनुशासन व न्याय के कारक है। वह कर्मों के अनुसार ही जातकों को फल देते हैं। इस राशि के जातक स्वभाव से बुद्धिमान, प्रगतिशील और स्वतंत्र विचारों के माने जाते हैं। इसके अलावा ये मित्रता निभाने में सच्चे होते हैं, लेकिन निजी जीवन में थोड़ा अलग-थलग भी रह सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा बाकी कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसे बाद में आपकी कुछ टेंशन भी बढ़ेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को पाकर काफी खुश होंगे। यदि आपने किसी से मांग कर वाहन चलाया, तो कोई दुर्घटना होने के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।