कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका बुद्धि व विवेक से नई नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सांसारिक सुख भोग के साधनों के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे,लेकिन आपका कोई परिजन आपके साथ विश्वासघात कर सकता है,जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप सीमित आय में भी भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो वे उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।