कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे बढे़ंगे, जिनको लेकर आप चिंतित होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,लेकिन वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है,जिसके साथ साथ उन्हें अपने एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना होगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।