कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा, लेकिन आप कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी को लेकर आप कही घूमने फिरने जा सकते हैं। कारोबार में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने किसी रुके हुए काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।