कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन किसी चल अचल संपत्ति की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा । परिवार के लोगों का साथ व सहयोग आप पर बना रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि संतान की नौकरी को लेकर आप परेशान थे, तो उन्हें कहीं बाहर से नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको किसी से बिना सोचे समझे कोई वादा करने से बचना होगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।