कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने करीबियों से अपनी खुशियों को साझा करेंगे और किसी नए काम की पहल करने से आपको बचना होगा। घर परिवार में दिन आनंदमय रहेगा। आपके घर परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने आवश्यक कामों पर ध्यान दें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।