कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी निराशाजनक सूचना को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको किसी बात को लेकर चिंता व भय अथवा तनाव बना रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें भी आपको समस्या हो सकती है।
कुंभ राशिफल 2023